बुधवार, 25 जनवरी 2023

योग के फायदे

जीवन में सब से जरूरी अगर कोई चीज हे तो वो हे हमारा स्वस्थ शरीर और मन अगर हमारा शरीर एक दम फिट रहता है  तो हम बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर लेते है ।ओर शरीर और मन को स्वस्थ रखने का सब से आसान  और सरल तरीका का है।(योग) योग को   अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए  योग के बहुत सारे फायदे हे। योग शुगर, कब्ज जैसी शिकायतों में भी मदद करता है। योग और ध्यान मन की शांति और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना जाता है। अक्सर लोग सोच-विचार करते हैं कि योग केवल शरीर को लचीला बनाने के लिए ही किया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। योग के ढेरों आसन हैं, जिनके कई फायदे हैं। योग की सहायता से आप जीवन भर जवां और स्वस्थ बने रह सकते हैं। अक‍सर लोग योग को एक धीमा माध्‍यम मान लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। योग आपको हेल्दी रहने में कई तरह से मदद कर सकता है। जानिए क्या हैं योग के फायदे:



1. मन रहेगा शांत:  योग से मांसपेशियों का अच्छा व्यायाम होता है, लेकिन चिकित्सा शोधों ने ये साबित कर दिया है कि योग शरीर और मानसिक रूप से वरदान है। योग से तनाव दूर होता है और अच्छी नींद आती है, भूख अच्छी लगती है, इसलिए पाचन भी सही नहीं रहता ह

2. तन और मन का व्‍याम:  यदि आप जिम जाते हैं, तो यह आपके शरीर को तो तंदुरुस्‍त करता हैं, लेकिन मन का क्‍या। वहीं अगर आप योग का सहयोग लेते हैं, तो यह आपके तन के साथ ही साथ मन और मश्तिष्‍क को भी तंदुरुस्त करेगा।


3. दूर भागेंगे रोग:  योगाभ्यास से आप प्रतिबद्धता से भी मुक्ति पा सकते हैं। योग से इम्यूनिटी  बढ़ती जाती है। योग से शरीर स्वस्थ और निरोग बनता है।

4. वजन नियंत्रण:  योग मांस पेशियों को पुष्ट करता है और शरीर को तंदुरुस्त बनाता है, वहीं दूसरी ओर योग से शरीर के वजन को भी कम किया जा सकता 

5. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करें:  योग से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है 

योग से आप हर बीमारी का इलाज कर सकते योग से आप बीमारी से ही दूर रह सकते हे अपने दैनिक जीवन में हमे रोज कम से कम 30 मिनट अपने शरीर को देने चाहिए  ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

माँ

 माँ — एक शब्द नहीं, पूरी दुनिया माँ… ये सिर्फ एक शब्द नहीं है, ये एक एहसास है, एक छाया है, एक ऐसी दुनिया है जहाँ इंसान बिना किसी डर के, बिन...