शनिवार, 7 जनवरी 2023

धूप के फायदे

आपको जानकारी के लिए बता दें कि जिस तरह आपके शरीर को पूरे दिन में खाने की जरुरत होती है, वैसे ही आपकी बॉडी को हेल्दी और सही तरीके से बढ़ने के लिए सूरज की रोशनी की जरुरत होती है. सर्दी में धूप सेंकने के बहुत सारे फायदे होते है, इन फायदों के बारे में शायद आपको नहीं पता होगा. तो चलिए आज आपको बताते है कि सर्दी में धूप सेंकने कितने जबरदस्त फायदे👇

गर्म होता है शरीर: 
सूर्य  की रोशनी ठंड से सिकुड़े शरीर को गर्माहट देती है, जिससे शरीर के भीतर की ठंडक और पित्त की कमी दूर होती
मिलता है विटामिन डी: 
विटामिन डी शरीर में हड्डी की मजबूती के लिए अहम है। इस विटामिन का जरूरी नेचरल सोर्स सूर्य की रोशनी ही है। शरीर में उचित मात्रा में विटामिन डी मौजूद होने पर ही शरीर कैल्शियम का अवशोषण कर पाता है।

ब्लड सर्कुलेशन

सूरज की पहली किरण के कारण त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होने लगता है। ब्लड सर्कुलेशन के बेहतर होने से त्वचा ग्लो करने लगती है। त्वचा अपने आप डिटॉक्स होने लगती है और आप एक खूबसूरत खिली-खिली त्वचा पा सकते है।

बीमारियों से लड़ने में मददगार

सूरज की पहली किरण न केवल विटामिन-डी बल्कि कई सारे फायदे दे सकती है। यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। यह हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करती है और कई गंभीर बीमारियों से दूर रखती 

एक्जिमा से छुटकारा

अगर आप एक्जिमा की समस्या से जूझ रहे हैं तो सूरज की पहली किरण एक्जिमा को ठीक करने में आपकी मदद कर सकती है। एक्जिमा एक ऐसी स्किन प्रॉब्लम है जिसमें स्किन पर लाल रंग के धब्बे होने लगते हैं और खुजली होती है। इससे छुटकारा पाने में धूप आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको सुबह की धूप में करीब 30 मिनट के लिए बैठना होगा।

आप को ये लेख केसा लगा नीचे 👇 केमेंट बॉक्स में जरूर बताएं 🙏🏻




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

माँ

 माँ — एक शब्द नहीं, पूरी दुनिया माँ… ये सिर्फ एक शब्द नहीं है, ये एक एहसास है, एक छाया है, एक ऐसी दुनिया है जहाँ इंसान बिना किसी डर के, बिन...