गुरुवार, 9 मार्च 2023

मां जैसा कोई नहीं 😊

हम जब इस जीवन में आते हे तो हम किसी रिश्ते को नही जानते । मां की कोख में जब नौ महीने बच्चा रहता है तो उसी समय से उसका रिश्ता मां से बन जाता है । और जब एक मां नौ महीने अपनी संतान को कोख में रखती है। वो जैसा अनुभव करती है उसको शब्दो में नही बताया  जा सकता है । मां के कारण ही हमे सारे रिश्ते मिलते है क्यों की वो हमे इस दुनिया में ले कर आती हे और वो इतना कष्ट सह कर जन्म देती है जिसका का कर्ज हम कभी नहीं चुका सकते । एक मां ही होती है जो आप की छोटी से छोटी तकलीफ को तुरंत समझ लेती है।आप कहे या ना कहे मां में आप का चेहरा पढ़ने की खुभी होती है 😊 वो आप की आवाज से आप को खुशी और गम का पता लगा लेती है वो मां ही होती है । जो दुख के समय आप के साथ खड़ी होती है एक औरत जब मां बनती है ।तो वो और भी ताकत वर हो जाती है।वो मां ही होती है जो आप के लिए हर मुसीबत से लड़ जाती है ।वो मां ही होती है 

दुनिया की तपिश में, हमें आँचल की शीतल छाया देती है माँ….. खुद चाहे कितनी थकी हो, हमें देखकर अपनी थकान भूल जाती है माँ…. प्यार भरे हाथोँ से, हमेशा हमारी थकान मिटाती है माँ….. बात जब भी हो लजीज खाने की, तो हमें याद आती है माँ……वो मां ही होती है
                    एक छोटी सी कविता मां के लिए

हमारे हर मर्ज की दवा होती है माँ….
कभी डाँटती है हमें, तो कभी गले लगा लेती है माँ…..
हमारी आँखोँ के आंसू, अपनी आँखोँ मेँ समा लेती है माँ…..
अपने होठोँ की हँसी, हम पर लुटा देती है माँ……
हमारी खुशियोँ मेँ शामिल होकर, अपने गम भुला देती है माँ….
जब भी कभी ठोकर लगे, तो हमें तुरंत याद आती है माँ…

दुनिया की तपिश में, हमें आँचल की शीतल छाया देती है माँ…..
खुद चाहे कितनी थकी हो, हमें देखकर अपनी थकान भूल जाती है माँ….
प्यार भरे हाथोँ से, हमेशा हमारी थकान मिटाती है माँ…..
बात जब भी हो लजीज खाने की, तो हमें याद आती है माँ……
रिश्तों को खूबसूरती से निभाना सिखाती है माँ…….
लब्जोँ मेँ जिसे बयाँ नहीँ किया जा सके ऐसी होती है माँ…….
भगवान भी जिसकी ममता के आगे झुक जाते हैँ
–  हा वो मां ही होती है🙏🏻🙏🏻 मां जैसा कोई नहीं 😊😊

माँ

 माँ — एक शब्द नहीं, पूरी दुनिया माँ… ये सिर्फ एक शब्द नहीं है, ये एक एहसास है, एक छाया है, एक ऐसी दुनिया है जहाँ इंसान बिना किसी डर के, बिन...