लेकिन सच तो ये है — जो लोग अपने डर से ऊपर उठते हैं, वही इतिहास रचते हैं।
1. असफलता अंत नहीं है
असफलता का मतलब हार नहीं, बल्कि एक सीख है। थॉमस एडिसन ने 1000 बार बल्ब बनाते समय असफलता झेली। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने कहा, "मैं असफल नहीं हुआ, मैंने बस 1000 तरीके खोजे जो काम नहीं करते।"
2. खुद पर विश्वास सबसे बड़ी ताकत है
दुनिया में कोई भी चीज़ आपको नहीं रोक सकती अगर आप खुद पर विश्वास करें। आत्मविश्वास ही वो चाबी है जो बंद दरवाजों को खोलती है।
3. मेहनत का कोई विकल्प नहीं
कोई भी सपना बिना मेहनत के सच नहीं होता। हर दिन थोड़ा-थोड़ा करके आगे बढ़ो। एक दिन वो मेहनत ज़रूर रंग लाएगी।
4. अपने लक्ष्य को हमेशा याद रखो
रास्ते में कई परेशानियाँ आएँगी, लोग हँसेंगे, ताने देंगे। लेकिन आपको रुकना नहीं है। अपने सपने की आग को बुझने मत देना।
5. प्रेरणा खुद से लो
हर रोज़ खुद से कहो –
"मैं कर सकता हूँ, मैं करूँगा, और मैं ज़रूर सफल होऊँगा।"
अंत में एक अनोखी बात:
🌟 "अगर तुम उड़ नहीं सकते, तो दौड़ो।
अगर दौड़ नहीं सकते, तो चलो।
अगर चल नहीं सकते, तो रेंगो।
लेकिन बढ़ते रहो — रुकना मत!" ?
🌿 मेरा अनुभव — मेरी नई शुरुआत
मैंने हाल ही में ब्लॉगिंग शुरू की है। दिल में बहुत कुछ लिखने का मन होता था — ज़िंदगी के अनुभव, महिलाओं की बातें, सेहत, शांति, और वो बातें जो हम अक्सर खुद से भी नहीं कह पाते।
लेकिन जब ब्लॉग शुरू करने का सोचा, तो कई सवाल थे —
क्या मैं कर पाऊँगी?
तकनीक समझ में आएगी?
कोई पढ़ेगा भी क्या?
फिर भी हिम्मत करके Blogger पर अपना पहला ब्लॉग बनाया। शुरुआत में सब कुछ नया था — पोस्ट कैसे बनाते हैं, लिंक कैसे लगाते हैं, फोटो कहाँ से लाएँ, ये सब सीख रही हूँ।
कुछ चीज़ें समझ नहीं आतीं, कई बार गलती होती है — लेकिन हर दिन कुछ नया सीख रही हूँ।
जब मैंने पहली पोस्ट पब्लिश की, तो बहुत डर लग रहा था। लेकिन जब खुद को गूगल पर देखा तो लगा — हाँ, अब मैं भी कुछ कर रही हूँ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें